“नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ”
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यदि गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक एलपीजी केवाईसी नहीं कराया तो जल्द करा ले नहीं तो आगामी दिनों से उनकी सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने पहले तिथि बढ़ाई थी। पहले कंजूमर्स 31 दिसंबर 2023 तक ईकेवाईसी करवा सकते थे। लेकिन पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने तिथि में बदलाव करते हुए इसे 31 मई 2024 कर दिया था। इस तिथि तक भी ईकेवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी। साथ ही साथ सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिलेगा। प्रबंधक ने बताया कि अभी भी देवली की मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े 8 हजार 937 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी पेंडिंग है।



