Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल भी अव्वल रहे। गवर्नमेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने भी 95 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को चुनौती दी है।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ की छात्राओं ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उच्च अंक प्राप्त किए हैं। वरिष्ठ अध्यापक कमलेश कुमार धाकड़ ने बताया कि दसवीं कक्षा का यह प्रथम बैच था और स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक के पदों की रिक्तता के बावजूद भी विद्यालय का परिणाम 100 फीसदी रहा। छात्रा जिज्ञासा देवतवाल ने 97.83 फीसदी अंक स्कोर किए। इसी तरह अंकिता बैरवा ने 95.33 अंक प्राप्त किए है। संस्था प्रधान बहादुर सिंह मीणा ने छात्राओं को परीक्षा परिणाम की बधाई दी। इसी तरह देवली शहर की इम्मानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल स्कूल की छात्रा दिशा ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। छात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



