नाकाबंदी के दौरान हनुमान नगर थाना पुलिस की कार्रवाई
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर नाकाबंदी के दौरान अवैध डोडा पोस्त की बड़ी मात्रा बरामद की है। वहीं इसके परिवहन के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार यह कार्रवाई दोपहर के वक्त शहर के कोटा रोड पर की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप पकड़ी। जिसमें जांच किए जाने पर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। यह डोडा पोस्त काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में भरे हुए थे। जिन्हें जब्त पर पुलिस ने इनका वजन किया। जिनका वजन 304 किलोग्राम पाया। वही पुलिस ने आरोपी कैलाश पुत्र मांगीलाल बिश्नोई निवासी राजाला नाडा थाना लोहावट, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रकरण दर्ज कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बेचने वालों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई दल में सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद, लालाराम, मनीष, नंदकिशोर, टीकम शामिल थे।


