Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर हाल ही में बनाए गए नए फोरलेन मार्ग पर डिवाइडर के बीच लगे पौधे भीषण गर्मी में सुख रहे हैं। इसके चलते हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि शहर में गत कुछ माह पहले शहर के पेट्रोल पंप से लेकर अजमेर बाईपास जोधाणा होटल तक फोर लाइन सड़क बनाई गई। जहां दोनों ओर नाले बनाकर सड़क का निर्माण किया गया। वहीं सड़क के बीच मार्ग विभाजक डिवाइडर बनाकर इसमें सौंदर्यकरण के लिए पौधे लगाए गए। वहीं डिवाइडर के बीच विद्युत पोल भी लगाए गए। लेकिन देखरेख के अभाव में यहां लगाए गए पौधे भीषण गर्मी की भेंट चढ़ रहे हैं।
लोगों ने बताया कि इनमें कई पौधे नष्ट हो चुके हैं। वहीं कई पौधे खत्म होने के कगार पर है। यदि समय रहते इन पौधों की देखरेख नहीं की गई तो हजारों रुपए की लागत से लगाए गए पौधे खत्म हो जाएंगे। हालांकि बुधवार शाम हुई हल्की बारिश से इन पौधों को जीवन दान मिला है। लेकिन तेज गर्मी में नियमित पानी नहीं मिलने से यह खराब हो जाएंगे। लिहाजा समय रहते उनकी संभाल नहीं की तो यह निश्चित तौर पर नष्ट हो जाएंगे।
देवली में नि:शुल्क कैंसर जांच व जागरूकता शिविर शुक्रवार को



