Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र अमरवासी रोड पर बीती रात एक सड़क हादसे में दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा अमरवासी मार्ग स्थित राजीव गांधी स्कूल के समीप हुआ। जहां शुभम गवारिया पुत्र छीतर लाल गवारिया निवासी जमोली थाना पंडेर व फोरु लाल पुत्र उगमाराम मीणा निवासी बोरानी थाना जहाजपुर घायल हो गए। सहायक उप निरीक्षक दुर्गा लाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को देवली चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया। लेकिन हादसा किस वजह से हुआ। इस बारे में घायल नहीं बता सके और ना ही अभी तक थाने में रिपोर्ट दी गई है। यदि पीड़ित घायलों की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इनमें शुभम गवारिया को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। यह दोनों युवक देवली के एक निजी महाविद्यालय के कर्मचारी है।



