कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन सौपा
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिव नगर कॉलोनी जयपुर रोड देवली के लोगों ने कॉलोनी में हो रही लगातार चोरियों की वारदातों की रोकथाम को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी देवली दुर्गाप्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि गत मार्च माह से ही कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। पूर्व में भी पुलिस उपअधीक्षक को ज्ञापन दिया जा चुका है। वहीं मई माह में भी लगातार चोरियां हो रही है। यहां चोरों का गिरोह सक्रिय हैं, जो 5-6 लोगों की टोली बनाकर चोरी कि वारदात करते हैं। सभी चोर हथियार लेकर मकान में प्रवेश करते हैं। जिससे कॉलोनीवासियों में भय बना है। लोगों ने उपखंड अधिकारी देवली से मांग की है कि जल्द सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़कर कॉलोनीवासियों को राहत दिलाए। इस दौरान कॉलोनी के कई लोग मौजूद थे।



