Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsउच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों का सम्मान किया

उच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों का सम्मान किया


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को 10वीं, 8वीं, 5वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का विद्यालय एवं एसएमसी, एसडीएमसी द्वारा सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग तथा अनुशासित शिक्षकों की टीम को जाता हैं। कार्यक्रम में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले टॉपर छात्र विशाल सैनी पुत्र गोपाल सैनी सहित 20 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला, साफा, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा प्रभारी एवं उप प्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा उच्च अंक तथा आठवी बोर्ड परीक्षा में ओवर ऑल “ए” ग्रेड प्राप्त करने वाले विजेंद्र रोझ, धीनेश्वरी रेगर, पंकज मीणा, चंचल रैगर 5वीं बोर्ड की टॉपर हिमांशी माली तथा मोनिका बैरवा का सम्मान किया गया। विद्यालय के कार्यक्रम में आज सेवानिवृत हुई विद्यालय की अध्यापिका शांति देवी सेन का भी विदाई समारोह हुआ।

इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य कल्याणमल नामा, भामाशाह, मूलचंद कोली, शिक्षविद् देवीलाल सेन, राधेश्याम सेन सहित विद्यालय स्टाफ अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d