Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ ने बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 5 कक्षा 8 एवं 10 के मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया।
शिक्षक ब्रह्मराज मीणा ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा 2024 में स्थानीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। स्थानीय विद्यालय की बालिका जिज्ञासा देवतवाल ने 97.83 फीसदी, अंकित बैरवा ने 95.33 व सीमा मीणा ने 90.67 फीसदी अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान संस्था प्रधान बहादुर सिंह मीणा ने कहा कि विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास की दिशा में और कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सरपंच प्रियंका देवतवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मदनलाल देवतवाल, पूर्व सरपंच शिवजीलाल मीणा, समाजसेवी विनोद कुमार साहू, ग्रामवासी राजेश नेकाडी, मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।


