Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, देखने पर मिला युवक का...

कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, देखने पर मिला युवक का शव

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के पोल्या रोड पर कालबेलिया बस्ती में एक सूने मकान से आ रही तेज दुर्गंध ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का कमरे में शव मिला।

शव की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हनुमान नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल ने बताया कि सोमवार सुबह थाने पर सूचना मिली कि कालबेलिया बस्ती में बने एक मकान में से लगातार तेज दुर्गंध आ रही है। जिस पर मौके पर जाकर देखा तो एक युवक मृत पाया गया। शव तीन से चार दिन पुराना है। भीलवाड़ा से पहुंची एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का देवली अस्पताल की मोर्चरी में मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक दिनेश (30) उर्फ दिनू मेघवंशी पुत्र दुर्गालाल निवासी ईटुंदा हाल निवासी कालबेलिया बस्ती है, जो भीलवाड़ा जिले के आसींद में खान में मजदूरी का कार्य करता है।

पांच दिन पूर्व हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कालबेलिया बस्ती में रह रहे अपने बड़े भाई पृथ्वीराज से मिलने आया था। उसके बाद से ही किसी ने ही नहीं देखा। मृतक दिनेश के एक छोटी पुत्री भी है, जिसका पालन पोषण बड़ा भाई पृथ्वीराज ही करता था। बड़ा भाई पृथ्वीराज अविवाहित है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण गर्मी में अत्यधिक शराब पीना बताया है, हालांकि मृतक के मुंह से खून भी आ रहा था।

पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी पता लगेगा। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई पृथ्वीराज द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d