Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगोवंश अधिनियम में तस्कर गिरफ्तार

गोवंश अधिनियम में तस्कर गिरफ्तार


Deoli News 3 (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर चूंगी नाके पर रविवार रात गोवंश से भरी पिकअप में पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी राजकुमार नायक के अनुसार गौसेवकों द्वारा पुलिस के सुपुर्द किए गए गौ तस्कर अकबर पुत्र अजीम निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश को गोवंश अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बरामद सभी गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा मेडिकल करवा कर श्रीसांवरिया सेठ गौशाला समिति के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यहां संचालित मां बीजासन गौशाला, श्रीसांवरिया सेठ गौशाला व भगत सिंह गौशाला के गौसेवकों ने बीती रात अपनी जान की बाजी लगाकर गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी थी। जिसमें से 9 गौवंश मुक्त कराया गया। वहीं आरोपी को देवली पुलिस को सुपुर्द किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d