Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा की नानक नाम लेवा संगत ने सोमवार को श्रीगुरु अर्जन देव की शहादत को शहीदी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सेवादारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर ठंडी कच्ची लस्सी का वितरण किया।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि सोमवार अर्जन देव की शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। गुरुघर की नानक नाम लेवा संगत ने शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में 10 दिनों तक सुखमणि साहिब के पाठ किए। सोमवार को शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाया गया। यहां गुरुद्वारा ग्रंथि त्रिलोक सिंह ने गुरु की शहादत को याद कर गुरु के मार्गदर्शन पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर गुरुघर के सेवकों ने गुरुद्वारा परिसर के बाहर, बावड़ी बालाजी के बाहर मुख्य मार्ग पर ठंडी लस्सी का वितरण किया।
यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सूरी, उप प्रधान भगवान सेठी, डॉ. गुरमीत सेठी, मनजीत सिंह काका, खुशबीर सिंह आनंद, सर्वजीत सिंह, आनंद, प्रीतपाल सिंह सलूजा, हरिदास बिलोची, अमरदास बिलोची, नानकराम सिंधी आदि मौजूद थे।


