Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबालाजी मंदिर से दानपेटी उखाड़ी, ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले

बालाजी मंदिर से दानपेटी उखाड़ी, ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले

चोरों का पता तथा वारदात पर अंकुश लगाने की मांग


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीजवाड़ गांव में गत 19 जून की रात चोरों ने गांव में स्थित बालाजी मंदिर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चोरों ने यहां रखी दान पेटी को उखाड़ लिया। लेकिन जाग होने के चलते चोर इसे नहीं ले जा सके।

वहीं वारदात का खुलासा करने तथा चोरों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीण नासिरदा थाना प्रभारी से मिले। पूर्व सरपंच पदम जैन ने बताया कि गत 19 जून की रात 12 बजे बाद 5 चोर बालाजी मंदिर में पीछे की ओर से घुसे। इस दौरान उन्हें मंदिर परिसर में कैमरे लगे दिखने पर वह सभी मुंह पर कपड़ा व दुपट्टा लगाकर आए। इस दौरान इन चोरों ने बड़ी इत्मीनान के साथ पानी पिया व दान पेटी तोड़ने लग गए। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों अपने साथ सरिया लेकर आए थे। जिसकी मदद से उन्होंने मंदिर में लगे दान पेटी को उखाड़ लिया। उक्त दान पेटी का वजन 2 क्विंटल से अधिक है। वहीं इसे ले जाने के लिए चोर लकड़िया लेकर आए। लेकिन इस दौरान समीप के एक ग्रामीण की उन पर नजर पड़ गई। उक्त ग्रामीण ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के भय से पांचो चोर दुम दबाकर भाग छूटे। यह घटना 19 जून की देर रात 12 से एक के बीच की है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद बीजवाड़ से करीब 5 किलोमीटर दूर केकड़ी थाना क्षेत्र के तश्वारिया गांव में भी चोरी हुई है।

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि उक्त चोरी में इन्हीं बदमाशों का हाथ है। देर रात ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नासिरदा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात एवं सुबह मंदिर परिसर आकर सबूत जुटाए। इधर, शुक्रवार को सरपंच भंवरलाल कुमावत, पूर्व सरपंच पदम जैन, केदार गुर्जर, हेमराज धाकड़, रामलाल धाकड़, भंवरलाल, सूरजमल, शिवराज गुर्जर, आत्माराम वैष्णव समेत लोग नासिरदा थाना प्रभारी से मिले तथा चोरों को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले समीप की बड़ला गांव स्थित बालाजी मंदिर में भी गत 18 जून की रात वारदात हुई।

Oplus_131072

चोरों ने यहां रखी दान राशि चुरा ली। अब तक मंदिर में तीन बार वारदात हो चुकी है। वही ग्रामीण व मंदिर पुजारी भी रिपोर्ट दे देकर थक चुके हैं। लेकिन अभी तक यह चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d