Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसीखे हुए ज्ञान को जीवन में आत्मसात करें

सीखे हुए ज्ञान को जीवन में आत्मसात करें


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में देवली में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पारितोषिक वितरण के साथ हुआ।

स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि समापन बोरडा गणेशजी परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य अंकित जैन ने कहा कि सीखी हुई गतिविधियों को जीवन मे आत्मसात कर शिविर के उद्देश्य को सफल करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि अमित गौतम ने शिविरार्थियों से आजीवन समाज सेवा करने का आह्वान किया। ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर अनिल गौतम ने बताया कि यहां शिविरार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इंस्ट्रक्टर शिशुपाल चौधरी, मुकेश प्रजापति, प्रियंका जैन, शंकर मीना, भावना शर्मा, मीमांसा उपाध्याय, दिव्यांश शर्मा उपस्थित थे।

संबंधित न्यूज़ : शिक्षा के साथ स्वालंबन के लिए हुनर जरूरी

इन्हें किया सम्मानित

इंस्ट्रक्टर खेमराज मीना ने बताया कि छात्र दुर्गाशंकर साहू को चित्रकला में, विहा, ऋषि को योग व प्राणायाम में, उमेश जैन, दिव्यांश शर्मा, हर्षित कुमावत को सोशल वर्क में, दक्ष चौहान, रिचल, विद्या को आर्ट एंड क्राफ्ट में, भूविका, निविशा मानवी को मेहंदी व काव्या जैन, कशिश नवलानी, सेजल जैन, अंजली कुमावत को नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। शिविर 38 दिन चला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d