Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsशिक्षा के साथ स्वालंबन के लिए हुनर जरूरी

शिक्षा के साथ स्वालंबन के लिए हुनर जरूरी

समर कैंप का समापन


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर (समर कैंप) का रविवार सुबह समापन हुआ।

यह कार्यक्रम जिला सहायक स्काउट कमिश्नर भंवर लाल कुम्हार की अध्यक्षता में हुआ। यहां छात्रों द्वारा रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा रंगारंग राजस्थानी गीत एवं नृत्य कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अथितियों ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में कौशल विकास एवं स्वालंबन के लिए कोई न कोई हुनर होना आवश्यक है। इस दौरान प्रतिभावान व अव्वल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के 85 छात्र छात्राओं को शिव शिक्षा समिति सरोली के निदेशक शिवजीलाल चौधरी की ओर से पारितोषिक दिए गए।

शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि नन्हे छात्र प्रदीप बैरवा द्वारा लीलण प्यारी जाईज्य रे तेजाजी महाराज के भजन पर शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। यहां आयुर्वेद अधिकारी हरिप्रसाद भाटी, एमसी के सत्यनारायण तिवारी, राम गोपाल व्यास, स्काउट के गणपत सिंह चौहान, रामसागर मीणा, कल्याण मल नामा,प्रताप सिंह सोलंकी,उप प्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, केएल मीणा,संतोष शर्मा, रिशपाल गुर्जर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d