Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक चोर गिरफ्तार, बिजली कटौती होगी व आकाशीय बिजली गिरी

बाइक चोर गिरफ्तार, बिजली कटौती होगी व आकाशीय बिजली गिरी


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत दिनों चुराई गई एक बाइक के सिलसिले में दूनी पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराई गई बाइक बरामद की है।

पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह के अनुसार बाइक चोर को पकड़ने के लिए दूनी थाना प्रभारी सरवर खां की अगुवाई में एएसआई शंकरलाल, हेडकांस्टेबल राजेश, पुलिसकर्मी भागचंद समेत पुलिस दल गठित कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस दल ने जूनिया निवासी सुरेश उर्फ पिंटू पुत्र सीताराम नाथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

2 घंटे बिजली कटौती होगी

220 केवी सब-स्टेशन दूनी पर शनिवार सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे विद्युत उपकरणों का रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि इस दौरान 220 केवी सब स्टेशन दूनी से निकलने वाली सभी 33 केवी लाईने दूनी, घाड़, नगरफोर्ट, देवड़ावास, धुवांकला, आंवा एवं आस-पास के सभी गांवो की इस अवधि में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

मकान पर आकाशीय बिजली गिरी

उपखंड निवारिया के क्षेत्र मालाजी की ढाणी पर आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। पीड़ित मकान मालिक ईगराज मीणा पुत्र मोतीलाल मीणा ने बताया है कि गुरुवार शाम वह घर के सदस्यों के साथ घर में थे। इस दौरान बिजली कड़कने की आवाज आई। उस वक्त वह डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकले। बाद में देखने पर पता चला कि घर की छत टूटी व दीवारों में दरार आ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d