Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsमोक्षधाम परिसर में डेढ़ दर्जन पौधे लगाए

मोक्षधाम परिसर में डेढ़ दर्जन पौधे लगाए


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित मोक्षधाम परिसर में रविवार को समिति के पदाधिकारियों की ओर से डेढ़ दर्जन विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए।

समिति संरक्षक टीकम सेन ने बताया कि इस दौरान 6 फीट से अधिक ऊंचाई के करीब 15 पौधे नीम, जामुन, मोर, छरहरी किस्म के लगाए गए। इससे पहले मशीन से गड्डों की खुदाई कर खाद, उपजाऊ मिट्टी डाली गई। इसके बाद पौधे रोपे गए। वही इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी मोक्षधाम परिसर में गुलमोहर के पौधे लगाए गए थे, जो आज तक सुरक्षित औऱ लगातार बढ़ रहे है। इस दौरान विजय सिंह हाड़ा, सुरेंद्र सुवालका, ओमलता सुवालका आदि मौजूद थे। जिन्होंने पौधारोपण किया। गौरतलब है कि समिति के प्रयासों से एजेंसी स्थित मोक्षधाम में कई विकास कार्य हुए हैं।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d