Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के शहीद भैरू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवासी के शिक्षकों ने मिलकर मंगलवार को स्कूल विकास के लिए 51 हजार 500 रुपए स्कूल को भेंट दिए हैं।
प्रधानाचार्य रामसिंह मीणा ने बताया कि उक्त राशि में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों को सहयोग है। उन्होंने स्वयं ने 5100 रुपए दिए। जबकि सभी शिक्षकों ने 2100-2100 रुपए दिए है। इस राशि का उपयोग स्कूल के विकास कार्यों में किया जाएगा। वही विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएगी। शिक्षकों का यह प्रयास प्रशंसनीय है। यदि इसी तरह सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक मिलकर सहयोग करेंगे तो सरकारी स्कूलों में चल रही समस्याओं का निदान होगा।
संबंधित न्यूज़ : स्कूल प्रबंधन को वाटर कूलर व कुर्सियां भेंट की



