गांवड़ी स्कूल के तत्वाधान में भी हुआ पौधारोपण
Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय परिसर में प्रकृति के संतुलन एवं विकास के लिए सोमवार को पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डॉ. फहीम अख्तर ने बताया कि हरित राजस्थान बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पशुपालन विभाग टोंक के संयुक्त निदेशक छोटूलाल बैरवा ने पौधारोपण किया। इस तरह अन्य संस्थाओं में भी पौधे लगाने के लिए उन्होंने निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान नोडल प्रभारी डॉ. फहीम अख्तर, कर्मचारी सुरेश जैन, फारूक अली, रामकुमार मीना, प्रियंका बैरागी समेत स्टाफ मौजूद था।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी के तत्वावधान में सोमवार को गांवड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने बताया कि एक छात्र, एक पेड़ अभियान के तहत स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षको द्वारा झीडा के बालाजी महाराज के मंदिर परिसर में 251 पौधै लगाए गए।
इसके अलावा स्कूल परिसर व अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी पौधे लगाए गए हैं। पंचायत प्रशासन व आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता रविशंकर मीणा, संजय सोयल, वरिष्ठ अध्यापक इस्लाम बानो, सपना मीणा, जितेंद्र सिंह, दुर्गालाल मीणा, बुद्धि प्रकाश मीणा भी उपस्थित थे।


