Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअभिभाषक बैठे भूख हड़ताल पर, न्यायालय खुलवाने की मांग

अभिभाषक बैठे भूख हड़ताल पर, न्यायालय खुलवाने की मांग


Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार से देवली के अभिभाषक संघ ने क्रमिक अनशन शुरू किया है।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि गत 32 साल पहले देवली में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना की गई। लेकिन तीन दशक बाद भी न्यायालय को क्रमोन्नत नहीं हुआ। जबकि देवली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जरूरत है। यह दोनों न्यायालय खुलने से लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा। लोगों का समय व धन बचेगा। उन्होंने बताया कि अभिभाषक संघ देवली दोनों न्यायालय खुलवाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से न्यायिक कार्यों के बहिष्कार पर है।

लेकिन।भूख हड़ताल का पहला दिन मंगलवार से शुरू हुआ है, यह अनशन अनिश्चितकालीन तक रहेगा। जब तक कि अभिभाषक संघ की मांग पूरी नहीं की जाए। अभिभाषकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d