Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी की कार की तलाशी लेकर उसमें मिले 72 किलों डोडा चूरा को बरामद किया है।
वहीं प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खां के अनुसार थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोटा जयपुर मार्ग पर कुचलवाड़ा के समीप एक दिल्ली पासिंग नंबर कार लावारिस अवस्था में खड़ी है। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। यहां सिल्वर कलर की एक मारुति सुजुकी कार खड़ी थी। इसके आसपास कोई चालक व मालिक नहीं मिला। पुलिस ने जांच की तो पीछे की सीट व कार की डिग्गी में चार प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिनके मुंह खोलकर देखने पर उसमें डोडा चूरा पाया गया।प्रत्येक कट्टे में 18-18 किलोग्राम डोडा चूरा था। पुलिस ने इन कट्टों अधिकार में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
वही डोडा चूरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के अग्रिम अनुसंधान व आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी शक्करगढ़ को जांच सौंपी गई है।


