Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विपणन विभाग की ओर से किसानों के हितों के लिए शुरू की गई कृषक उपहार योजना के विजेताओं की मंगलवार को घोषणा की गई।
मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति देवली के सभा भवन में लॉटरी निकाली गई। इसमें गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार सुरेश पुत्र खानाराम गुर्जर निवासी मोतीपुरा, दूसरा पुरस्कार परमेश्वर पुत्र लालाराम धाकड़ निवासी दौलता व तीसरा पुरस्कार सुरेश पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी डाबर को मिला है। इसी तरह ईभुगतान पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला व दूसरा पुरस्कार नेवाराम पुत्र घासीलाल गुर्जर निवासी नृसिंहपुर को मिला है। जबकि तीसरा पुरस्कार गोपाल पुत्र कल्याण धाकड़ निवासी कल्याणपुरा को मिला है। इन दोनों योजनाओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार व दूसरे पुरस्कार के रूप में 15 हजार तथा तीसरे के रूप में 10 हजार रुपए मिलेंगे।



