Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबायपास के समीप पानी में मिला युवक का शव

बायपास के समीप पानी में मिला युवक का शव

पुलिस पहचान में जुटी, मृतक ने पहनी है चेक शर्ट व जींस


Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचलवाड़ा बाईपास के समीप खेतों में बुधवार सुबह एक शव पानी में तैरता हुआ मिला है। शव का पता एक महिला के उस क्षेत्र में बकरी चराने जाने के दौरान लगा।

शव देखे जाने के बाद उक्त महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर हनुमान नगर थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों के पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह शव राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मां बीजासन होटल के सामने नाथूलाल खाती के खेत पर मिला। यह खेत राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे खेतों में तीसरे नं पर है। दरअसल यहां खेत के एक हिस्से में बारिश का पानी भरा है। जिसमें यह डेड बॉडी तैरती हुई पाई। महिला ने शव की सूचना लोगों को दी सूचना पर हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा मौके पर पहुंचे। जहां महेंद्र सिंह दरोगा, परमेश्वर खटीक व पुलिसकर्मियों ने सहयोग कर रस्सी की मदद से शव को बाहर निकाला। बताया गया कि मृतक ने चेक डिजाइन की शर्ट व जींस पहनी है। मृतक पैरों में मौजे भी पहने हुए हैं। जिसकी उम्र का अनुमान 35 से 40 वर्ष के बीच है।।

शव को बाहर निकालकर पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में लग गई है। सूचना पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह भी पहुंचे। जिन्होंने मामले की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d