Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्रशासन ने जब्त की 18 ट्रॉली अवैध बजरी

प्रशासन ने जब्त की 18 ट्रॉली अवैध बजरी

ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया


Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार रात दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 18 ट्रॉली अवैध बजरी की पकड़ी है। जिसे जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, गिरदावर प्रेमराज गुर्जर, पटवारी पंकज जैन धर्मपाल खोरवाल ने यह कार्रवाई रात 11 से एक बजे के बीच की संथली से राजमहल मार्ग पर पानी की टंकी के समीप की। यहां अवैध रूप से संग्रहित बजरी का ढेर मौके पर मिले, जिन्हें जब्त किया। इसका आकलन करने पर 10 ट्रॉली बजरी की पाई गई। यह बजरी ग्राम पंचायत को सुपुर्द की गई है। इसी प्रकार राजस्व कर्मचारियों के कार्रवाई दल ने संथली चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप संग्रहित अवैध बजरी के ढेर को जब्त किया है। यहां करीब 8 ट्रॉली बजरी पाई गई। जिसे अधिकार में लेकर संबंधित ग्राम पंचायत को सौपा गया है। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई नहीं मिला। इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 4 जुलाई को प्रशासन ने नयागांव राजमहल में कार्रवाई कर 30 ट्रॉली बजरी की पकड़ी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d