Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर कुचलवाड़ा बाईपास स्थित खेत में भरे पानी में बुधवार सुबह मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उसके जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई। मृतक महिपाल सिंह पुत्र पिथाराम निवासी सांगना, चरणा जिला जोधपुर है। जिसका शव कुचलवाड़ा बाईपास स्थित खेत के भरे पानी में तैरता हुआ मिला था। बताया गया कि मृतक की जेब में मोबाइल भी था। वही दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर मृतक के रिश्तेदार को सूचित किया है। महिपाल सिंह यहां बाईपास तक क्यों और कब आया, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस को दिल्ली पासिंग नं एक मारुति सुजुकी कार मिली थी। जिसमें चार प्लास्टिक के कट्टे डोडा चूरा से भरे हुए मिले थे। लेकिन कार सवार फरार थे।
प्रीवियस न्यूज़ : https://dainikbureau.com/बायपास-के-समीप-पानी-में-मि/



