Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला ने लगाया मारपीट व लूट का आरोप, मामला दर्ज

महिला ने लगाया मारपीट व लूट का आरोप, मामला दर्ज


Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित पुलिस थाने के पीछे तेली मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति सहित परिजनों के साथ मारपीट करने व राशि लूटने का आरोप लगाते हुए देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला राजेश्वरी सोनगरा पत्नी देवेंद्र सोनगरा निवासी तेली मोहल्ला ने दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे पीड़िता अपने पति, सास व दोनों बच्चों के साथ घर पर थी। इस दौरान एकाएक अशोक कुमार चंदेल, विमल कुमार, रामप्रसाद, पवन कुमार, अशोक कुमार चंदेल परिवार सहित लाठी, डंडे व सरिए लेकर आए। जिन्होंने प्रार्थी के परिवार पर गैर इरादतन हत्या के इरादे से हमला कर दिया पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसका मंगलसूत्र चुरा लिया तथा दुकान के गल्ले में रखी राशि भी लूट ली। वहीं छोटे बच्चों को भी पीटा। महिला ने स्वयं के साथ मारपीट करने सहित अन्य आरोप भी लगाया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d