Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationवरीयता, प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन, विद्यार्थियों ने पौधे लगाए

वरीयता, प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन, विद्यार्थियों ने पौधे लगाए


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष सेमेस्टर फर्स्ट की प्रथम वरीयता तथा प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन इसी सोमवार को किया गया है।

प्राचार्य प्रोफेसर पूरणवर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी महाविद्यालय में आकर दस्तावेज का सत्यापन कर सकते हैं। वही ईमित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जुलाई को किया जाएगा

निजी महाविद्यालय में पौधारोपण किया

इसी तरह “एक पौधा देश के नाम” योजना के तहत स्टार महाविद्यालय रामथला चौराहा में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जागरूकता कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। महाविद्यालय परिवार स्टॉफ व सभी छात्र छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली

जागरूकता के लिए अभियान “एक पौधा देश के नाम” चलाया जाएगा। यहां पौधारोपण और उसकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर गजाला, हेमराज मीणा, नोरत जाट, महबूब अली, मुस्ताक व करण सिंह थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d