Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जोधपुर में आयोजित हुई। इसमें सत्र 2024-25 की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र लखारा ने बताया कि इसमें देवली निवासी सुरेन्द्र नामा को प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त मंत्री अजमेर संभाग, चन्द्र प्रकाश कुर्मी टोडारायसिंह को मीडिया संयोजक एवं कालूराम माली को संभाग मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य मनोनीत किया है।
निजी स्कूलों की जांच की
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने गुरुवार को गांवड़ी व राजमहल क्षेत्र की निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की मान्यता सम्बंधित दस्तावेज स्कूल में नामांकित छात्र का आनलाइन मिलान, शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और स्कूल भवन व मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। निरीक्षण के वक्त पंचायत शिक्षा अधिकारी दयाल राम मीणा एवं पंचायत शिक्षक अनिरुद्ध गौतम ने भी उनका सहयोग किया।



