Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsतलवार लेकर घूमता पाए जाने पर एक गिरफ्तार

तलवार लेकर घूमता पाए जाने पर एक गिरफ्तार


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने आगामी स्वतंत्रता दिवस व त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिहाज से एक व्यक्ति को तलवार लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहीद स्मारक के पास धारदार हथियार तलवार लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बताई गई पहचान के आधार पर व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। लेकिन यह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी कासीर थाना देवली है। जिसे सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, पुलिसकर्मी सीताराम, कुलदीप, राजेंद्र ने पहुंचकर गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d