Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली-भीलवाड़ा रूट के प्राइवेट बस चालको ने की हड़ताल

देवली-भीलवाड़ा रूट के प्राइवेट बस चालको ने की हड़ताल

रोडवेज बस के चालक पर लगाया मारपीट का आरोप


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-भीलवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी प्राइवेट बसों के चालको व संचालकों ने बुधवार शाम 4 बजे से बसों की हड़ताल शुरू कर दी है। लिहाजा इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस के चालकों व संचालकों ने यह हड़ताल राजस्थान रोडवेज बस के एक चालक की ओर से आए दिन किए जाने वाले विवाद की वजह से की है। राजस्थान ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता जगदीशचंद ओझा ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे से प्राइवेट बस संचालकों ने बसों की हड़ताल शुरू की है। यह बसें खड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देवली-भीलवाड़ा रोड पर चलने वाली राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बस के एक चालक की ओर से आए दिन प्राइवेट बस के चालक व परिचालकों के साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गत 2 दिन पूर्व उक्त रोडवेज बस के चालक ने प्राइवेट बस के ड्राइवर, कंडक्टर के साथ लकड़ी से मारपीट की है। आरोप है कि रोडवेज बस का उक्त चालक आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करता है। वही अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में फंसाने तथा राज कार्य का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देता है।

हाल ही में प्राइवेट बस के चालक सीताराम के साथ मारपीट की गई। प्रतिदिन होने वाली इस तरह की घटनाओं से परेशान होकर प्राइवेट बस संचालको ने हड़ताल की है। उन्होंने बताया कि बसों की यह हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा देवली भीलवाड़ा रोड की सभी बसों के पहिए थम गए हैं।

प्राइवेट बसे हैं सफर का मुख्य जरिए

बता दे कि इस रूट पर राजस्थान रोडवेज की बसें काफी कम है। उक्त रूट पर निजी बसों से ही यात्रियों को सफर करना पड़ता है। यह बसे मुख्य जरिया है। ऐसे में प्राइवेट बसों के बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान देवली बस स्टैंड परिसर में सभी प्राइवेट बसें खड़ी हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d