Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नागरिक सुरक्षा विभाग की चेतावनी के मद्देनजर टोंक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सोमवार को फिर जिले की स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला कलेक्टर के अनुसार टोंक जिले में अतिवृष्टि व भारी वर्षा की संभावना के चलते जिले में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस दौरान विद्यालयों में स्टाफ कार्य करेगा लेकिन अध्यापन कार्य नही होगा। प्रशासन के अनुसार यदि कोई विधालय संचालन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। इससे पहले जिला कलक्टर ने शनिवार के लिए अतिवृष्टि के चलते अवकाश घोषित कर दिया था। मौसम को देखते हुए यह दूसरा अवकाश है। हालांकि यह अवकाश आदेश देरी से आने से कई स्कूलों में बाद में छुट्टी करनी पड़ी।



