(गुड न्यूज़)
Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर समेत आसपास के इलाकों व बीसलपुर बांध एरिया में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश का परिणाम अब सामने आने लगा है।
इसके तहत महज चार घंटे में 22 सेंटीमीटर पानी की और बढ़ोतरी हुई है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध का जलस्तर सुबह 6 बजे तक आरएल 310.38 मीटर था। जबकि सुबह 10 बजे यह जलस्तर बढ़कर आरएल 310.60 सेंटीमीटर हो गया। लिहाजा रात से लेकर सुबह 6 बजे तक बढ़ा जलस्तर महज 4 घंटे में पूरा हो गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुबह 6 बजे तक बांध में 22 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई थी। मौजूदा समय में बांध में 12.60 टीएमसी पानी है, जो कुल भराव क्षमता का 30.60 फीसदी है।



