Jahazpur News 5 अगस्त (आज़ाद नेब) मनरेगा योजना में 15 लाख रुपए से निर्मित पुलिया एक बारिश का दबाव नहीं झेल पाई और कांच की तरह टूट गई।
भाजपा नेता अजय मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत बिहाड़ा में मनरेगा योजना के तहत बनी पुलिया बिहाड़ा से बनास चौराहे जाने के लिए बनाई गई थी। यह पुलिया एक ही बारिश में कांच की तरह टूट कर बह गई। पुलिया निर्माण में केवल लीपापोती कि गई थी। बीस पाइप लगाकर घटिया सामग्री से निर्माण कार्य किया गया था। जिसके चलते एक बारिश का पानी भी झेल नहीं पाई और टूट कर बह गई। भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच उच्च अधिकारियों से कराकर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिहाड़ा ग्राम विकास अधिकारी हंसराज बैरवा ने कहा कि पानी की आवक ज्यादा आने से पुलिया टूट गई।
इसकी वजह पानी भराव के लिए पुलिया के नीचे पांच फीट का एनिकट भी बनाया गया था। वहीं एनिकट के उपर पाइप लगा कर पुलिया निर्माण कार्य किया गया था।


