Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsपदयात्री पहुंचे लकडेश्वर बाबा के दरबार में, ग्रामीणों ने लगाया पौधा

पदयात्री पहुंचे लकडेश्वर बाबा के दरबार में, ग्रामीणों ने लगाया पौधा


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ से इस वर्ष भी लकड़ेश्वर महादेव की दूसरी पदयात्रा रविवार सुबह रवाना हुई, जो शाम 4 बजे पहुंची। इस दौरान भोले बाबा के मंदिर पर ध्वज चढ़ाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

ग्रामीण महावीर प्रसाद माली ने बताया कि यह पदयात्रा पनवाड़ स्थित बाकेरा माताजी मंदिर में विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना कर सुबह 8 बजे शुरू हुई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे के साथ में नाचते गाते शाम 4 बजे लकड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और यहां ध्वज अर्पित किया। इसके बाद में सभी पदयात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति के सदस्य रमेश माली ने बताया कि पदयात्रा के दौरान कई जगह पर समाजसेवी विनोद मीणा, सोहन माली, अंकित सुराणा, रवि पाराशर, सावन नामा व महाकाल ग्रुप की ओर से जलपान व अल्पाहार दिया गया। श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों को फल आदि भी वितरित किए।

मिलकर किया पौधारोपण

ग्राम पंचायत सांवतगढ के दांता में भामाशाहो ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण पुलिस उपअधीक्षक देवली रामसिंह, ग्राम पंचायत सांवतगढ सरपंच सुनील कुमार मीणा और गांव के लोगों ने किया। पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों को मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन में सहयोग देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d