Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफिर जारी हुआ स्कूलों में छुट्टी का आदेश

फिर जारी हुआ स्कूलों में छुट्टी का आदेश


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग की, टोंक जिले में तेज बारिश व बाढ़ जैसे हालात की संभावना की चेतावनी के मद्देनजर जिला कलक्टर सौम्या झा ने सोमवार को एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

इससे पहले सोमवार सुबह भी छुट्टी के आदेश दिए गए थे। लेकिन तब तक बच्चे स्कूल जा चुके थे। बाद में स्कूलों को सभी विद्यार्थियों की छुट्टी करनी पड़ी। जिला कलक्टर की ओर से जारी नए आदेश में बताया कि 13 अगस्त को जिले की सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले सोमवार को भी जिला कलक्टर ने अवकाश घोषित किया था। जबकि स्टाफ कार्य करेगा। उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इधर, लगातार हो रही स्कूलों की छुट्टियों के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन प्रशासनिक आदेश के चलते स्कूल संचालक मजबूर है। वहीं जिला कलक्टर भी मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अवकाश जारी करने के लिए मजबूर है। यह अवकाश विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d