Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपालिका में मिलेगा झंडा, मकान ढहने से आम रास्ता अवरुद्ध

पालिका में मिलेगा झंडा, मकान ढहने से आम रास्ता अवरुद्ध


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर लोग अपने घर व दुकान पर तिरंगा झंडा फहरा सकेंगे। इसे लेकर नगर पालिका देवली ने तिरंगा झंडा की व्यवस्था की है।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नगर पालिका में 2 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध है, जो सरकार द्वारा निर्धारित 25 प्रति झंडे की दर से दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क जमा कराकर नगर पालिका से तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकते हैं।

मकान ढहा, रास्ता अवरुद्ध

ऊंचा ग्राम पंचायत के मोरला गांव में एक व्यक्ति का मकान ढह गया। वहीं यह मकान ध्वस्त होकर आम रास्ते पर गिर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण राम प्रसाद मीणा, वार्ड पंच बालूराम आदि ने बताया कि यह मकान मोरला निवासी हीरालाल मीणा का है, जो लगातार हुई बारिश की वजह से ध्वस्त हो गया। यह मकान कच्चा था, जो ध्वस्त होकर आम रास्ते पर गिर गया।

जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर सरपंच व संबंधित पटवारी को सूचना दी गई। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d