हर घर तिरंगा अभियान वी उपचुनाव को लेकर बैठक हुई
Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा अभियान एवं उपचुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा टोंक जिला की बैठक दूनी के अलका गोखरू भवन में आयोजित हुई। इस संगठनात्मक बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई।
वहीं पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से काम करने का दायित्व सौंपा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने बताया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ ही देवली उनियारा विधानसभा का विकास के लिए सभी को मिलकर भाजपा की कड़ी को मजबूत करना होगा। आगामी विधानसभा उपचुनावों में पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजती है। उसे सभी को मेहनत कर विधानसभा में भेजना है। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपालाल गेदर, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी, मोर्चा महामंत्री महेंद्र पंवार, प्रदेश मंत्री जगदीश सैनी, प्रदेश कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, पूर्व टोंक प्रधान जगदीश चौधरी, शिवजीराम एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



