Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने फिर बुधवार दोपहर टोंक समेत 4 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने ये “ओरेंज अलर्ट ” टोंक, दौसा, करोली व बारां जिलों के लिए किया है। इसके तहत उक्त जिलों में कही-कही मध्यम या भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही मेघगर्जन, वृजपात संभव है। विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। यह अलर्ट अगले कुछ घंटे के लिए जारी किया गया है।


