Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगी 45 प्रतिभाएं

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगी 45 प्रतिभाएं

उल्लेखनीय कार्यों पर होगा सम्मान


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आयोजित होने वाले उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विभाग की 45 प्रतिभाए सम्मानित होगी। इनकी सूची बुधवार को जारी की गई है। यह सम्मान समारोह अटल उद्यान में आयोजित होगा।

उपखंड अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार राजकीय चिकित्सालय देवली से डॉ. राहुल सांवरिया सम्मानित होंगे। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी से वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर राजेंद्र कुमार शर्मा, तहसील कार्यालय देवली से पटवारी दिनेश बेनीवाल, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रसाविका प्रेम राठौड़, आशा सयोगिनी कुसुमलता शर्मा, नगरफोर्ट प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय से पशुधन सहायक प्रकाश चंद मीणा, कृषक सत्यनारायण पारीक, कनिष्ठ अभियंता बीसलपुर परियोजना से सीना यादव, अध्यापक अनिल आचोरिया, इरफान अली, जनसेवा समिति के भंवरलाल नायक पुरस्कृत होंगे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वरिष्ठ सहायक राकेश मीणा, प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बैरवा, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गालाल गुर्जर, राजेश कुमार जैन, नरेंद्र माहुर, प्राध्यापक सत्यनारायण माहेश्वरी सम्मानित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका देवली से उमेश कुमार वर्मा, राकेश रिल, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष, सहायक अभियंता कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग से पंप चालक रतनलाल मीणा, देवली बास्केटबॉल क्लब से खिलाड़ी मोतीलाल मीणा, उत्तम सिंह मीणा, कुलदीप चौधरी, सीबीईओ कार्यालय से छात्रा जिज्ञासा देवतवाल, छात्र संजीत प्रजापति, रोहित कुमार मीणा, अरिहंत जैन, रचना मीणा एवं हॉकी खिलाड़ी शीलू कुमावत, खुशबू कीर, हैंडबॉल प्रतियोगिता खिलाड़ी निशा गुर्जर, खुशबू गुर्जर, खुशबू गुर्जर फर्स्ट, खुशबू गुर्जर सेकंड, सुमन जाट, सुमन गुर्जर, सपना सांसी, मयंक मीणा, किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ी राहुल मीणा, रितिका गुर्जर, अक्षिता दाधीच, ओमराज बलाई सम्मानित होंगे।

जबकि अभिभाषक संघ देवली से अधिवक्ता अजीत सिंह, शिवकुमार चावरिया, समाजसेवक चांदमल जैन, मनोज शर्मा, पंचायत समिति देवली के कनिष्ठ अभियंता अमित भाटी सम्मानित होंगे। जिन्हें मुख्य अधिकारी प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक सौंपेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d