Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsडॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

 


Jahazpur News 14 अगस्त (आज़ाद नेब) कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को राजकीय चिकित्सालय जहाजपुर परिसर में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ शाहपुरा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूरे जिलेभर में रहा।

इस दौरान सभी डॉक्टर्स एवं चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी, काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सक संघ शाहपुरा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दी जाएं और सरकार द्वारा चिकित्सा सुरक्षा कानून तुरंत प्रभाव से बना कर लागू करें, अन्यथा चिकित्सक संघ के साथ-साथ जिले राज्य और देश के सभी चिकित्सक संगठन मजबूर होकर कार्य बहिष्कार व हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान डॉ. अशोक जाट, डॉ. नईम अख्तर, डॉ. दिलीप मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र मीणा, रफीक मोहम्मद शकुंतला कोली सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d