Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपखंड प्रशासन की ओर से 15 अगस्त शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यह आयोजन रावण चौक के पास गौरव पथ स्थित टीनशेड परिसर में होगा। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक कलाकार हेमराज नगर, बाबूलाल समेत अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
देश के नाम लगाया पौधा
पनवाड़ ग्राम सेवा समिति में गुरुवार को झंडारोहण कर एक पौधा देश के नाम सहकारी समिति परिसर में लगाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, ग्राम पंचायत सरपंच पूरणमल वर्मा, विनोद मीणा, ग्राम सेवा सचिव सुरेंद्र कुमार जैन, गजराज सिंह राणावत, महावीर वर्मा बबलू अंसारी आदि थे।



