Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damडेम ने पूरा किया चौथ पड़ाव, अब 314 की ओर...

डेम ने पूरा किया चौथ पड़ाव, अब 314 की ओर…


Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध ने शुक्रवार शाम अपने चौथे पड़ाव यानि आरएल 313 मीटर के आंकड़े को छू लिया है।

इसी के साथ अब बीसलपुर डेम का जलस्तर 314 मीटर की ओर बढ़ेगा। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार डेम का जलस्तर शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 312.93 मीटर था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 313.01 मीटर हो गया। वही त्रिवेणी पर 3 मीटर का गेज जारी है। बता दे कि अब धीमे-धीमे डेम के जल भराव का विस्तार होगा। ऐसे में जलस्तर बढ़ने में भी समय लगेगा। गौरतलब है कि मौजूदा मानसून सत्र में बांध का जलस्तर 309 मीटर से शुरू हुआ। इसके बाद बांध ने 310, 11 व 12, 13 मीटर के आंकड़ों को पार किया है। अब डेम 314 मीटर की ओर बढ़ेगा। हालांकि जल विस्तार होने की वजह से जलावक की आवश्यकता अधिक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d