Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवारिया के व्याख्याता ने शनिवार को स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना करवाई है। इससे स्कूल के बच्चों को प्रतिदिन विद्या की देवी के प्रतिदिन दर्शन हो सकेंगे।
वहीं इस मौके पर श्रीकृष्ण भोग का आयोजन किया। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि निवारिया निवासी व हिंदी विषय की व्याख्याता शिवराज मीणा अगस्त माह में सेवानिवृत्ति होंगे। इस मौके पर उन्होंने शहीद हंसराज जाट विद्यालय में मन्दिर बनवाया। वहीं माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना करवाई। इसके अलावा राज्य सरकार की श्रीकृष्ण भोग योजना के अंतर्गत विद्यालय के सभी बालकों को भोजन करवाया। इस दौरान शिवराज मीणा के परिजन, एसडीएमसी, एसएमसी सदस्य, प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।




