Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअम्बेडकर विचार मंच ने 21 अगस्त को बंद की अपील की

अम्बेडकर विचार मंच ने 21 अगस्त को बंद की अपील की


Jahazpur News 18 अगस्त (आज़ाद नेब) एक अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय मे एसटी व एससी आरक्षण का वर्गीकरण व क्रिमिलेयर करने व राज्यों को एसटी, एससी जातियों के वर्गीकरण का अधिकार देने के मामले को लेकर रविवार को जहाजपुर के चामुंडा माता मंदिर के परिसर मे बैठक आयोजित हुई।

अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष रामजस मीणा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों में उप वर्गीकरण, क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के विरोध में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संगठनों द्वारा आगामी 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया गया है। भारत बंद को सफल बनाने के लिए चामुंडा माता मंदिर परिसर बैठक हुई। वहीं जहाजपुर के बाजार बंद रखने के लिए भारत बंद संघर्ष समिति का गठन किया गया।

जिसका अध्यक्ष सर्वसम्मति से कालूराम मीणा बोरानी वालों को बनाया गया। उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाधिकारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि कानून पारित करने के विरोध मे 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। जहाजपुर ब्लॉक की आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति समस्त एसटी, एससी समाज अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में 21 अगस्त बुधवार को जहाजपुर शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है। वहीं व्यापारियों व प्रशासन से बंद में सहयोग करने की अपील की है।

बैठक में भवानीराम रेगर, नगर अध्यक्ष शंकर लाल खटीक, रामप्रसाद मेघवंशी पंडेर, अशोक चन्नाल, अभय सिंह मीणा, पुष्कर मीणा, रामराज मीणा, बाबूलाल मीणा, रोशन मीणा, घीसालाल रेगर, रामजस मीणा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हेमराज निर्भय ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d