Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsआरक्षण वर्गीकरण के विरोध मे जहाजपुर बंद, जुलूस निकालकर सौपा ज्ञापन

आरक्षण वर्गीकरण के विरोध मे जहाजपुर बंद, जुलूस निकालकर सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 21 अगस्त (आज़ाद नेब) एसटी, एससी वर्गों के आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में बुधवार को अंबेडकर विचार मंच के आह्वान पर शहर पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा गया।

मीणा समाज अध्यक्ष श्योजीराम मीणा ने कहा कि आरक्षण का वर्गीकरण एवं छेड़छाड़ करके एससी एसटी समाज को तोड़ने की कोशिश है। जिसका हम पुरजोर तरीके से विरोध करते। अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष रामजस मीणा ने एसटी एससी वर्ग के लोगों के साथ वर्षों से भेदभाव, छुआछूत, अमानवीय व्यवहार, बेगार, अत्याचार सहने पर भारत के संविधान निर्माताओं ने संविधान में कई प्रावधानों में इन वर्गों को राज्य की सेवाओं में तथा शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का अधिकार दिया है। लेकिन इन अधिकारों को समय-समय पर न्यायालय के माध्यम से निष्प्रभावी करने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह रामकुवार मीणा, भवानी राम रेगर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में सुबह 10 बजे से ही चावंडिया चौराहे पर लोग एकत्रित होने लगे थे। यहां से जुलूस चावंडिया चौराहे से हनुमान गेट, चमन चोराहा, नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहे से तकिया मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा। जुलूस में शामिल हुए लोगों के लिए अंजुमन कमेटी आम मुसलमान द्वारा चमन चौराहे पर पानी व्यवस्था की गई। ज्ञापन में बताया गया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील 2317/2011 पंजाब राज्य बनाम दविंद्र सिंह में पारित निर्णय को लागू नहीं करे।

इस दौरान आरक्षण बचाओ संगठन समिति अध्यक्ष कालू लाल मीणा, रेगर, शंकर खटीक, शिवजीराम कस्टम, चेयरमैन नरेश मीणा, रामकुवार मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, पुर्व चेयरमैन गेगाराम मीणा, विवेक मीणा, सीआर मोहित मीणा, हेमराज निर्भय, रामराज मीणा, ब्रह्मदत्त रेगर, भैरूलाल रेगर, धर्मराज मीणा, जाकिर शाह, आसिफ मंसूरी, दीपक मीणा, आशीष मीणा, बाबूलाल मीणा, अभय सिंह मीणा, सांवरिया सालवी, जयसिंह मीणा सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d