Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआरक्षण वर्गीकरण निर्णय के विरोध में देवली बंद रहा

आरक्षण वर्गीकरण निर्णय के विरोध में देवली बंद रहा

  • स्थानीय पुलिस व प्रशासन रहा मुस्तैद

  • शांतिपूर्ण ढंग से निकला जुलूस

  • दोपहर बाद खुले बाजार


(लाइव कवरेज)

Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उच्चतम न्यायालय की ओर से एससी, एसटी आरक्षण के उप वर्गीकरण के फैसले के विरोध में भारत बंद के आव्हान के तहत बुधवार को समूचा देवली शहर बंद रहा। इस दौरान एससी, एसटी वर्ग के लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर उपवर्गीकरण का विरोध किया तथा अपनी मांगों को जायज ठहराया।

देवली। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी।

इससे पहले सुबह 8 बजे से शहर के जहाजपुर चुंगी नाका का क्षेत्र स्थित बाबा मंडी परिसर में एससी, एसटी वर्ग के लोग आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में एकत्र होने लगे। यहां संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से व कानून के दायरे में रहकर अपना विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।

इस दरमियान पुलिस के अधिकारी बाबा मंडी परिसर में जम रहे। सुबह 11 बजे बाद सैकड़ो की संख्या में लोग बाबा मंडी से रवाना हुए। इन लोगों के हाथ में जय भीम की झंडिया थी। यह जुलूस जगदीश धाम, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, अंबेडकर सर्कल होता हुआ यहां ममता सर्कल पर पहुंचा।

इसमें शामिल युवा पैदल बाइको पर चल रहे थे। इसके बाद जुलूस छतरी चौराहा एवं मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप रहे पहुंचा। इस बीच पूरे शहर में बंद का असर देखा गया। इससे पहले संघर्ष समिति के युवा बाइकों पर घूम कर लोगों से प्रतिष्ठान बंद करने व सहयोग देने की अपील कर रहे थे। पेट्रोल पंप पर जुलूस का समापन हुआ। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने लोगों का आभार व्यक्त किया और अपनी मांग पुरजोर जोर से उठाई। यहां उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा को अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

चप्पे चप्पे पर रही पुलिस

इस दौरान आमजन की सुरक्षा व विवाद से बचने के लिहाज से शहर के गणेश रोड ममता सर्कल, छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा, पीर बाबा समेत क्षेत्र में पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जुलूस के दाएं, बाएं, आगे, पीछे व सभी रोड पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी साथ थे। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक, यातायात प्रभारी मोहम्मद इमरान, हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा एवं पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से आए 20 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर, स्थानीय स्टाफ होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान करीब 100 से अधिक का जाप्ता शहर में मौजूद रहा। वही जुलूस की ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई। इसी तरह देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, पटवारी पंकज जैन भी जुलूस के साथ थे।

कांग्रेस कार्यालय में बना भोजन

इस दौरान पेट्रोल पंप चौराहे पर ज्ञापन देने के बाद शहर के कांग्रेस कार्यालय में जुलूस में शामिल लोगों को भोजन कराया गया। यहां सुबह से लोगों के भोजन बनने की तैयारी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार लोगों के लिए पूड़ी व सब्जी की व्यवस्था की गई। जुलूस के समापन पर लोगों ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में भोजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d