Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीजवाड़ गांव से बुधवार सुबह 22 यात्रियों का जत्था अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए रवाना हुआ है।
सरपंच भंवरलाल कुमावत ने बताया कि यह यात्रियों का जत्था बस के जरिए चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी एवं अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मंदिर में दर्शन करेगा। आगामी 25 अगस्त को यात्री भगवान श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। वही 28 अगस्त को यह दल वापस गांव लौटेगा। इसे लेकर सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत बीजवाड़ से रामरतन जाट, रामेश्वर कुड़ी, गिरिराज, महावीर खाती, रामदेव कुमावत समेत 22 महिला व पुरुष शामिल है। जिन्हें माल्यार्पण के बाद परिजनों ने विदाई दी।



