Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpचिकित्सा मंत्री से अस्पताल क्रमोन्नत करने की मांग

चिकित्सा मंत्री से अस्पताल क्रमोन्नत करने की मांग


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी कस्बे के भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने यहां के अस्पताल को ट्रोमा हॉस्पिटल में क्रमोन्नत करने के लिए बुधवार को चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौपा है।

इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रोमा सेंटर में तब्दील करवाने की मांग की। वहीं चिकित्सा मंत्री ने आगामी बजट सत्र में इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। अभी तत्काल राहत देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक को देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नंदलाल जाट, ओम प्रकाश जाट, प्रकाश चंद, बाबूलाल राजोरा, कमल मुंदडा, रोडूलाल प्रजापत, छत्रधर तिवाडी, अंकुर माहेश्वरी, उदालाल माली, अंकुर माहेश्वरी, दीपक गोखरू, रिषपाल गुर्जर सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d