Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुलिस महानिदेशक ने किया अजमेर व ब्यावर जिले का दौरा

पुलिस महानिदेशक ने किया अजमेर व ब्यावर जिले का दौरा

उप महानिरीक्षक समेत अधिकारियों के साथ की बैठक


Desk News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने शुक्रवार को प्रस्तावित अजमेर रेंज के जिलों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अजमेर एवं ब्यावर जिले का भ्रमण किया। इस दौरान महानिदेशक की जिले पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी एवं स्वागत किया गया।

महानिदेशक पुलिस थाना गेगल (जिला अजमेर) पहुँचे। थाना गेगल पर ओमप्रकाश उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज, देवेन्द्र कुमार विश्नोई पुलिस अधीक्षक अजमेर व जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षकों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। थाना भ्रमण के दौरान थाने के सीएलजी सदस्यों से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। सदस्यों ने विचार विमर्श के दौरान साईबर फ्रॉड, नियमित गश्त एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अपने सुझाव दिए। चर्चा के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अच्छे सुझाव दिए गए। रेंज कार्यालय ओम प्रकाश उप महानिरीक्षक, एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, विनीत बंसल पुलिस अधीक्षक केकड़ी, राममूर्ति जोशी पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर, भारती दीक्षित जिला कलक्टर अजमेर ने स्वागत किया।

पुलिस महानिदेशक ने रेंज कार्यालय में बैठक लेकर वर्तमान परिप्रेक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्वेषण भवन में पुलिस अधिकारियों के साथ भोजन किया। इसी तरह महानिदेशक ने ब्यावर जिले में भी दौरा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d