Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया।
इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण की जीवनी का प्रारूप प्रस्तुत किया। दिव्यांग छात्र छात्राएं राधा कृष्ण के रूप में तैयार हुए। दिव्यांग छात्रों द्वारा “माखन की मटकी फोड” कार्यक्रम किया। संस्था निदेशक ने भगवान कृष्ण के जीवन से मिलने वाली विभिन्न उपदेशात्मक एवं ज्ञानप्रद बातों को बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से माता-पिता की आज्ञा का पालन, गौसेवा, प्रकृति प्रेमी, मित्रता का निर्वहन, बुराई पर ईच्छाई की जीत संघर्षशील जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। कोर्स कॉर्डिनेटर अंशु शर्मा ने विशेष शिक्षा पर प्रकाश डाला। जगत बहादुर सिंह यादव ने मंच संचालन किया। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताया। डिप्लोमा छात्र छात्राओं ने कृष्ण जीवन लीला पर नाट्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अभीजीत यादव, अंशु शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदीचन्द प्रजापत, शिवराज गुर्जर, मनोज कुमार गुर्जर, विवेक टांक, धर्मराज आदि थे।


