Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदलित अत्याचार के मामलो में सौपा ज्ञापन

दलित अत्याचार के मामलो में सौपा ज्ञापन


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के भांकरोटा थाने में कार्यरत पुलिस हेडकांस्टेबल बाबूलाल बैरवा आत्महत्या के प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत ज्ञापन सौपा गया।

इसे लेकर अंबेडकर विचार मंच ने ज्ञापन दिया है। इसमें सुसाइड नोट में लिखित नाम के आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार क़ो एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने व परिवार के 2 सदस्यों क़ो सरकारी नौकरी की मांग की गई। इसी तरह सीकर जिले के हर्ष गांव की दलित सरपंच रश्मि वर्मा के पुत्र का अपहरण करने, फिरौती नहीं देने पर अमानवीय यातनाएं देने, मारपीट कर वीडियो वायरल करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जब से प्रदेश में बीजीपी सरकार बनी है, तब से दलितों आदिवासियों पर अत्याचार कई गुना बढ़ गए हैं।

ज्ञापन सौपने में मंच अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा, मोतीलाल मीणा, गजानंद बैरवा, नवरंग टेलर, उपाध्यक्ष विनोद मीणा, मनोहर सिंह मीणा, मोहनलाल बैरवा, लक्ष्मी नारायण खटीक, बद्रीलाल, श्रीपत सोलंकी, प्रशांत कुमार, प्रकाश चंद, रविशंकर, दिलखुश टाटावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d